कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट परीक्षा-2025 में सी.एम.एस. छात्रों का परचम

बहुतेरे छात्रों ने अर्जित किये परफेक्ट 50 स्कोर, सी.एम.एस. का औसत वैश्विक बेंचमार्क से अधिक

लखनऊ, 22 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस, अलीगंज प्रथम कैम्पस एवं गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के मेधावी छात्रों ने कैम्ब्रिज प्राइमरी एवं लोअर सेकेण्डरी चेकप्वाइंट परीक्षा-2025 में अभूतपूर्व परीक्षाफल अर्जित कर विश्व स्तर पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में सी.एम.एस. के कई छात्रों ने विभिन्न विषयों में 50 में से 50 अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है तथापि सी.एम.एस. का औसत परीक्षाफल अन्तर्राष्ट्रीय औसत परीक्षाफल से कहीं अधिक रहा है। इस परीक्षा का आयोजन कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एजूकेशन, लंदन के तत्वावधान में किया गया। 

सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के 7 छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं, जिनमें अवन्या यादव एवं मनदीप सिंह ने दो-दो विषयों गणित व विज्ञान में 50 में से 50 अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इसके अलावा, ग्रेड-8 के 5 छात्रों मुर्शरफ अली, अर्जुन यादव, हिया राहुल त्रिवेदी, अथर्व सचान एवं यशी सिंह ने अलग-अलग विषयों में परफेक्ट 50 अंक अर्जित किये हैं। इसके अलावा, 40 से अधिक छात्रों ने 41 से 50 के बीच अंक अर्जित कर अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है।

सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्रों ने पहले ही वर्ष इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। जहाँ एक ओर, ईशान सिंह ने अंग्रेजी में परफेक्ट 50 स्कोर अर्जित किया है तो वहीं दूसरी ओर पाँच छात्रों आरव कुमार सिंह, गुंटास कौर, ईशान सिंह, अनय सिंह एवं अथर्व वेद सिंह ने गणित में परफेक्ट 50 स्कोर अर्जित किया है। इसके अलावा, 24 छात्रों ने भी अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है।

इसी प्रकार, सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के 7 मेधावी छात्रों ने परफेक्ट 50 स्कोर अर्जित किया है, जिनमें अक्षिता वर्मा, कपीस मेहरोत्रा, नूरा इनायती एवं शक्ति श्रीवास्तव ने इंग्लिश में, सैयद अजान हुसैन ने गणित में एवं आंजनेय एवं सैयद मोहम्मद याहया अख्तर ने विज्ञान विषय में 50 में से 50 अंक अर्थात शत-प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। कुल मिलाकर, सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के 80 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने 41 से 50 के बीच अंक अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गाँधी ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों व छात्रों के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सी.एम.एस. छात्र और अधिक सफलतायें अर्जित करेंगे। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने