22 जनवरी को घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं : 
राजकुमार गुप्ता 
आगरा। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी जोर शोर से जारी है। राम भक्तों को इस ऐतिहासिक शुभ घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। भक्त भगवान राम की एक झलक पाने को आतुर हैं। पूरे देश में राम मंदिर के उद्घाटन का उत्साह चरम पर है। राम भक्तों की नजरें 22 जनवरी पर टिकी हुई हैं। राम भक्तों का लंबा इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। अयोध्या में राममला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धूमधान से मनाने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के यजमान होंगे।

इस अवसर पर  ने कहा कि हम सौभाग्य भाग्यशाली हैं कि 500 वर्षों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी को होगी। आज देश- दुनिया 22 जनवरी का इंतजार कर रही है। ऐसे में अयोध्या का उत्साह निश्चित तौर पर बढ़ा हुआ है। अन्य लोगों की तरह हम भी उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को उत्सुक हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह है। क्योंकि उस दिन अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक होगा। दिवाली जैसा माहौल होगा। घरों में दीपक जलाए जाएंगे। इसलिए हमारी अपील हैं कि 22 जनवरी को पूरे देश में ड्राई डे घोषित किया जाएं। आज़ ऐसे लग रहा है, जैसे आज अवध अपने भगवान से मिलने के लिए उमड़ पड़ी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से नवनिर्मित मंदिर में प्रभु रामलला विराजमान होने वाले हैं। 22 जनवरी को यह इंतजार खत्म होने वाला है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इसके लिए हम उनका स्वागत, आभार और अभिनंदन करते हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात हैं इसके लिए हम सीएम योगी जी का भी का आभार जताते हैं।

15 जनवरी से 22 जनवरी तक क्या कुछ होगा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल इस प्रकार हैं। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की शुरुआत 15 जनवरी 2024 यानी मक्रर संक्रांति से होगी। अगले एक हफ्ते यानी 22 जनवरी तक कई अनुष्ठान किए जाएंगे। राम मंदिर के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। 15 जनवरी 2024- मकर संक्रांति पर श्रीराम के बालरूप की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित होगी। 16 जनवरी 2024 से रामलला के विग्रह के अधिवास का अनुष्ठान शुरू होगा। 17 जनवरी 2024 को रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा। 18 जनवरी 2024 से प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान की शुरुआत होगी। 19 जनवरी 2024 - राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी। खास विधि के जरिए अग्नि का प्रज्वलन होगा। 20 जनवरी 2024- गर्भगृह को 81 कलश, अलग नदियों के जल से पवित्र किया जाएगा। 21 जनवरी 2024- रामलला का 125 कलशों से दिव्य स्नान होगा. 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। राम मंदिर में मूर्ति स्थापना का समय 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मात्र 84 सेकेंड के लिए प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त रहेगा।

 ने लोगों से निवेदन करते हुए आगे कहा कि जैसे हम अपने घरों में दीप जलाएंगे, अपने घरों को जगमग करेंगे और मिठाइयां बाटेंगे तथा अपने घरों में, अपने प्रतिष्ठानों में दुकानों में भगवान श्रीराम का झंडा लहरायें जैसे हम कार्ड या मिठाइयां बांटते हैं और एक दूसरे को उपहार में देते हैं इसी तरह हमें भगवान श्री राम का ध्वज अपने मित्रों को जरूरतमंद परिवारों को वितरित करना हैं ताकि हर घर में भगवान श्री राम का ध्वज लहराऐ और इस ऐतिहासिक दिन को और यादगार बनाया जाए। भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन के दिन अपने घरों में भगवान श्री राम का झंडा जरूर लगाए। भगवान श्री राम की प्रतिमा के आगे पूजा अर्चना करें।

22 जनवरी 2024 के ऐतिहासिक दिन हर घर में भगवान श्री राम का ध्वज हो इस ऐतिहासिक पल को और ऐतिहासिक बनाएं। भगवान श्री राम को अपने घर बुलाए उसे दिन पूजा पाठ अपने घर को जगमग करना इसी के साथ हर घंर में भगवान श्री राम का ध्वज लहराना चाहिए और जरूरतमंद परिवारों को अपनी क्षमता अनुसार हमें भगवान श्री राम के ध्वज वितरण करना और अपने मित्रों परिवार जनो को भी भेंट स्वरूप भगवान राम का ध्वज भेंट करना ऐसा हमारा आपसे विनम्र आग्रह है ताकि 22 जनवरी 2024 को हर घर पर और हर दुकान पर भगवान श्री राम का भगवान ध्वज लहराता हुआ दिखे।

आगामी 22 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए जाएं ताकि देश का हिन्दू वर्ग इस अवसर को हर्षो उल्लास के साथ मना सकें। अयोध्य में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। इससे पूरे देश के हिन्दू वर्ग में हर्ष उल्लास का माहौल है। इसीलिए पुरे आगरा के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक विद्युत सज्जा करने का निवेदन है, जिससे पूरा शहर राममय हो जाए। उन्होंने कहा है कि जिस तरह हम क्रिसमस पर अपने होटल, मॉल और दुकानों को सजाते हैं, ठीक उसी प्रकार 22 जनवरी को रामलाल के आगमन पर हम अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इस उत्सव को मनाएं। 22 जनवरी को अपना-अपने घर पर लोग जलाएंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने