पनियरा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा के आदेशानुसार न्याय पंचायत स्तरीय मासिक शिक्षक संकुल स्तरीय बैठक माधोनगर क्षेत्र पनियरा का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बड़हरा चौरी पर खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
                     इस बैठक का शुभारंभ वातावरण को सहज व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए अनिरुद्ध निराला के द्वारा अभियान गीत'' गाकर शुरुआत किया गया।

              शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा के शिक्षक संकुल वरेश कुमार ने  बच्चों के भाषा शिक्षण में ग्रेडेड टेक्स्ट पर कार्य करने के चरण और गतिविधियों पर समूह कार्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। रीतू गुप्ता द्वारा कक्षा कक्ष किये जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा किया गया व रामेश्वर द्वारा कविता व गीत की उपयोगिता पर चर्चा किया गया।



 वरेश कुमार,शिक्षक संकुल ने कार्यक्रम में निपुण क्विज कराया जिसे अध्यापको ने पसंद किया।  कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक संकुल अनिरुद्ध निराला द्वारा किया गया।
    बैठक मे  गोवर्धन ने रिफ्लेक्शन गतिविधि पर प्रकाश डाला। न्याय पंचायत के शिक्षक संकुल वरेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार निराला, गोवर्धन,मो०अय्यूब अंसारी द्वारा भी एजेंडा के अनुसार बिंदुओ पर चर्चा किया। अन्त में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यक मो० अयूब अंसारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया गया। बैठक में न्याय पंचायत माधोनगर के समस्त प्र०अ०/प्र०प्र०अ०,शिक्षक/शिक्षिका,शिक्षामित्र आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - अफरोज अहमद

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने