राजकुमार गुप्ता 
वृन्दावन।गोविन्द घाट स्थित अखिल भारतीय निर्मोही बड़ा अखाड़ा (श्रीहित रासमण्डल)में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 12 से 18 जुलाई 2023 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रख्यात भागवताचार्य श्रीहित रामप्रकाश भारद्वाज (मधुर) महाराज अपने श्रीमुख से प्रातः 9 से मध्याह्न 12 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
इस आयोजन के मुख्य यजमान ब्रजेश तिवारी व श्रीमती दीपिका तिवारी (आगरा) हैं।
महंत दंपत शरण महाराज (काकाजी) ने सभी भक्तों - श्रृद्धालुओं से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने