जौनपुर। मंत्री के निरीक्षण में कई ब्लॉक के शिक्षकों का जमघट


जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के मंत्री संदीप सिंह शुक्रवार को जिले में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने बाकराबाद के परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। मंत्री के निरीक्षण के दौरान  सिरकोनी ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान वहां दूसरे ब्लॉक के शिक्षक भी मौजूद रहे।  विभागीय मंत्री से जब इस इस सन्दर्भ में उनसे पुछा गया तो उन्होंने बताया की इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो भविष्य में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मंत्री के आगे- पीछे शिक्षकों का समूह साथ-साथ चलता नज़र आ रहा था। अन्य ब्लॉक के शिक्षक मौजूद रहे। प्रदेष के बेसिक शिक्षा मंत्री का निरीक्षण जिले के सिरकोनी ब्लॉक के बाकराबाद विद्यालय में था। इस दौरान वहां पर शिक्षकों का जमावड़ा नज़र आया। वहां पर सिरकोनी ब्लॉक के अलावा अन्य ब्लॉक के शिक्षक भी बड़ी संख्या में मौजूद दिखे। मंत्री संदीप सिंह  ने बताया कि इस बात कि जानकारी उन्हें नहीं है। भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाएगा। वहीं मंत्री से मिलने को बेताब शिक्षक अपना अपना विद्यालय छोड़ कर वहां पर मौजूद दिखे। दूर दराज के विद्यालय में तैनात शिक्षक भी विद्यालय छोड़ निरीक्षण के दौरान नज़र आये। बेसिक शिक्षा विभाग के मंत्री ने बताया की व्यवस्था देखकर संतुष्ट हैं। बच्चों के अभिवावक के साथ सरकार भी शिक्षा को लेकर गंभीर है। सरकार द्वारा तमाम तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। 100 दिन के अंदर 2 करोड़ के नामांकन का लक्ष्य था। इस दौरान लगभग एक करोड़ 90 लाख से अधिक नामांकन हो गया है। उन्होंने बताया की जुलाई महीने में भी स्कूल चलो अभियान निरंतर जारी रहेगा। सरकार का प्रयास है शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन व्यवस्था उपलब्ध हो सके। आने वाले समय में ऐसा कोई भी बच्चा नहीं बचेगा जो शिक्षा के दायरे से छूट जाएगा। 6 महीनों के अनादर अलग अलग लक्ष्य रखा गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया की गाँव में एक भी ऐसा घर नहीं बचना चाहिए जहाँ अभियान से कोई बच्चा छूट जाए। बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि विद्यालयों को चिन्हित कर 20 हज़ार रूपए भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों को अब स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों को आधुनिक उपकरणों से लैस किय जा रहा है। विद्यालयों को इसके अलावा फर्नीचर और प्रोजेक्टर से भी लैस कराया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने