लखनऊ: 08 जुलाई, 2022
राज्य ललित कला अकादमी उ0प्र0 द्वारा अपने अस्थाई कला संग्रह से चयनित उत्कृष्ट कलाकृतियों की प्रदर्शनी जन सामान्य के लिए अकादमी विथिका में कार्य दिवसों में लगायी गयी है। जिसमें रू0 1500/- से लेकर रू0 25,000/ तक के मूल्य की कृतियाँ प्रदर्शित की गयी है। प्रदर्शनी में युवा कलाकारों के साथ ही वरिष्ठ कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित है।
यह जानकारी उ0प्र0 ललितकला अकादमी के श्री राजेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी और पेटिंग की विक्री का सिलसिला आने वाली 31 अगस्त 2022 तक जन सामान्य के लिये निरन्तर चलता रहेगा यह कृतियाँ देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा बनायी गयी है, जिनकी कृतियों को अपने घरों के ड्राइंग रूम में लगाने पर गौरव एवं आनन्द की अनुभूती होगी। देहरादून के आर्टिस्ट डा0 एच0एन0 मिश्रा की पेनइंक से बनायी गयी कृति अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। इसे देखकर कही से भी लगता नही है कि यह हाथ की बनायी कृति है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know