**स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  पुलिस अधीक्षक ने कुछ  पल वृद्ध जनों के साथ वृद्धाश्रम में उनके मध्य व्यतीत किया*

 पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर  कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व पीआरओ उ0नि0  सौरभ सिंह के साथ  सर्वप्रथम वृद्धाश्रम के सबसे  वृद्धजन से झंडारोहण कराया गया। एवं वहाँ स्थित उपसना स्थल में दीप प्रज्वलित किया गया। बुजुर्गों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। फिर उनको संबोधित कर फल और मिठाई का वितरण किया गया। उन्हें यह एहसास दिलाया गया कि बहराइच पुलिस आपके परिवार की तरह आपके सुख दुःख में आपके साथ है।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने