वाराणसी में ठेकेदार ने दिया था गाली इसलिये मार दिये गोली, चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के सहडीह गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जयंत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया। मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत कुल चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकी पांच अभियुक्त फरार चल रहे है।
वाराणसी, जेएनएन। चोलापुर थाना क्षेत्र के सहडीह गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जयंत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया। मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत कुल चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकी पांच अभियुक्त फरार चल रहे है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है‚ जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एन के पांडेय ने बताया कि चुनावी प्रतिद्वंदिता में ठेकेदार कृष्ण कुमार की हत्या की गयी थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त विरेंद्र यादव ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे आशुतोष सिंह उर्फ सोमा सिंह का चुनाव प्रचार कर रहा था। वहीं मृतक ठेकेदार जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजेश सिंह के प्रचार में लगा हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान ही 17 अप्रैल को सहडीह पंचायत भवन के समीप दोनों प्रत्याशी आमने सामने आ गए।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know