प्रेस विज्ञप्ति थाना मोतीपुर जनपद बहराइच पुलिस द्वारा अप्राकृतिक दुराचार करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक- 26.04.2021
मु0अ0सं0- 160/21 धारा 377/504/506 भादवि व 5M/6 पोक्सो एक्ट थाना मोतीपुर बहराइच ।
गिरफ्तारी का दिनाँक व समय- 26.04.21, 12.13 बजे दोपहर
गिरफ्तारी का स्थान- वादी का घऱ (ग्राम भाटनपुरवा दा0 मटेही कला)
अभियुक्तगण का नाम पता-
1.नूर मोहम्मद पुत्र दिलदार हुसैन नि0 भाटनपुरवा दा0 मटेहीकला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
कार्य विवरण- आज दिनांक 26.04.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अपराध एंव अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा के निर्देशन में पुलिस टीम थाना मोतीपुर जनपद बहराइच की पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त नूर मोहम्मद को उसके घर (ग्राम भाटनपुरवा दा0 मटेहीकला) से अप्राकृतिक दुराचार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मु0अ0सं0- 160/21 धारा 377/504/506 भादवि व 5M/6 पोक्सो एक्ट थाना मोतीपुर जनपद बहराइच में वांछित चल रहा था। अभियुक्त नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 रामविलास यादव
2.का0 अंशुमान सिंह
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know