*गुटखा खाने से मना करने पर लड़की ने की खुदकुशी*
बहराइच। चिकनिया गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की बहन ने बताया कि मां ने गुटखा खाने से मना किया था। इससे नाराज होकर उसने जान दी है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत चिकनिया गांव निवासी आफताब आलम मुंबई में नौकरी करता है। गांव में उसकी पत्नी व दो बेटियां रहती थीं। बड़ी बेट मुस्कान (14) ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है। मृतका की बहन ने बताया कि मां ने तंबाकू व गुटखा खाने से मना किया था। इसी से नाराज होकर मुस्कान ने फांसी लगाकर जान दी है।
रिपोर्ट राम कुमार यादव।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know