सई नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सिरसा घाट से किया शव बरामद, बसपा प्रत्याशी शिवेंद्र शुक्ला ने पीड़ित परिवार को दी 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सिरसा घाट स्थित सई नदी में कलश यात्रा के दौरान डूबे युवक का शव तीसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। युवक का शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे कोरिहर निवासी अंकुल पुत्र संतराम दो दिन पूर्व कलश यात्रा के दौरान सई नदी में डूब गया था। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। काफी प्रयासों के बावजूद जब युवक का कोई पता नहीं चला तो एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन अभियान चलाया। आखिरकार तीसरे दिन टीम ने सिरसा घाट से युवक का शव बरामद कर लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदय विदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में अपनों के लौटने की उम्मीद बनी हुई थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने पर हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी शिवेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में परिवार की मदद के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बाइट : शिवेंद्र शुक्ला, बसपा प्रत्याशी हरचंदपुर।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know