***मेगा लोक अदालत के मौके पर मौजूद पुलिस टीम***"
रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर***
उत्तर प्रदेश स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी लखनऊ के तहत डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी की तरफ से हमीरपुर में मेगा लीगल कैम्प का आयोजन किया गया। इस मौके पर बोलते हुये जिला जज व अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी राम प्यारे ने कहा कि
कैम्प का मकसद आमलोगों के साथ ही ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं के साथ फ्री कानूनी मदद की जानकारी देना था। जिसके बाद वो अपने अधिकारों के लिये जागरूक होकर कानूनी सेवाओं का फायदा उठा सकें। इस मौके पर बोलते हुये ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के जरिये सभी जरूरतमंद और समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को इंसाफ दिलाना हमारा मकसद है। ताकि कोई भी वैलिड पर्सन अपने अधिकारों के साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं के फायदे से महरूम न रह जाये। जबकि डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी की सेकेट्री वन्दना अग्रवाल ने कहा कि मेगा लोक अदालत का खास मकसद शासन की जनकल्याणकारी स्कीम का फायदा वैलिड व्यक्तियों तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों को उनके लीगल अधिकारों के लिये जानकारी देने के साथ ही उन्हें फ्री लीगल मदद के साथ ही न्यायिक सेवाओं के बारे में जानकारी कराना था। इस मौके पर पर जिला जज व अध्यक्ष, राम प्यारे, जिलाधिकारी अशोक कुमार, पुलिस कप्तान मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन,सचिव, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी वंदना अग्रवाल सहित बुद्धजीवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know