बलरामपुर - ​आगामी धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के वीर विनय चौराहा, झारखण्डी, पहलवारा, पीपल तिराहा और सर्राफा बाजारों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों व आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी गई तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। एसपी ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है।

​ड्रोन और सादे कपड़ों में पुलिस करेगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर बरती जाएगी सख्ती

​सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर सादे वस्त्रों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। साइबर और सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह की भ्रामक अफवाह या भड़काऊ टिप्पणी करने वालों की गतिविधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

                 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने