उतरौला/बलरामपुर -तहसील क्षेत्र में नव रात्रि का प्रथम दिन रविवार को देर रात्रि  सभी मां दुर्गा पूजा पंडालों में विधि विधान व वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएंपूजा पंडालों में स्थापित किया गया।श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नगर क्षेत्र में स्थित मां ज्वाला महा रानी मन्दिर, फक्कड़ दास मन्दिर,पुराने अस्पताल के पास, मोहल्ला रफी नगर में बस स्टॉप के प्रांगण में, मोहल्ला सुभाष नगर, डाकघर के पास, खाकी दास मन्दिर, मोहल्ला अलावलपुर, डाक- बंगला के सामने इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों मेंविभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडाल में विधिवत मां दुर्गा की प्रतिमाए स्थापित की गई। नव रात्रि में मां दुर्गा पूजा महोत्सव नौ दिन तक चलेगा।
             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने