उतरौला बलरामपुर -विकास खण्ड श्रीदत्त गंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिलरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शनिवार को आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 17 से पहले उत्तर प्रदेश में हर दूसरे- तीसरे दिन दंगा होता था। माफिया और गुंडे सत्ता के संरक्षण में पलते थे। बेटी बहन बाजार नहीं जा पाती थी। व्यापारी से रंग दारी वसूली जाती थी। मुख्यमंत्री यह भीकहा कि पहले की सरकारें दंगा कराती थीं,हमारी सरकार दंगाइयों की गर्मी शांत कराती है। आज यूपी भयमुक्त है। कानून व्यवस्था का राज है। कोई माफिया किसी गरीब की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता।कोई भी छांगुर अब किसी बहन बेटी का धर्मां तरण कराकर बच नहीं सकता। अयोध्या से चुनाव लड़ने की सपा नेता अखिलेश यादव की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि अयोध्या की भूमि हमारे लिए राज नीति की भूमि नहीं बल्कि आस्था की धरती है। अगर सपा के नेता खुद यहां से चुनाव लड़ते हैं तो वह भी यहीं से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। *बलरामपुर को मिली बड़ी सौगात*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी पिछड़ा और बाढ़ ग्रस्त कहा जाने वाला बलरामपुरआज विकास की नई कहा नी लिख रहा है। यहां मेडिकल कॉलेज बन चुका है, जिससे अब लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था मां पाटेश्वरी देवीपाटन विश्वविद्या लय बनने से बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।उन्होंने यह भी कहा किआज बलराम पुर में बेहतर कानून व्यवस्था है, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा है, बेहतर शिक्षा है,बेह तर सड़क कनेक्टि विटी है, और सबसे बड़ी बात भयमुक्त शासन है। मुख्यमंत्री 
 ने जनपद को 803 करोड़ रुपये की 100 से अधिक परियोजना ओं की सौगात देते हुए कहा कि ये योज नाएं बलरामपुर को आत्म निर्भर और विकसित बनाएंगी। डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विरासत का सम्मान और विकास का काम इस दौरान मंच पर मौजूद विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ला, राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरतीतिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, एम एल सी अवधेश सिंह, पूर्व विधायक शैलू सिंह के अलावा तमाम जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। पंडाल में हजारों की संख्या ने तालियों और जय श्रीराम के नारों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने