उतरौला बलरामपुर -मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उतरौला में मेधावी छात्रा रमा ने एक दिन की प्रतीकात्मकखण्ड शिक्षा अधिकारी बन कर प्रशासनिक व्यवस्था का अनुभव लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कार्या लय में पहुंचकरअपनी जिम्मेदारियों को समझा।खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचने पर विभागीय एआर पी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, विनोद कुमार यादव एवं नीरज कुमार त्रिपाठी ने नए अंदाज में एक दिन की बीईओ बनीं रमा का गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान छात्रा रमा ने बीईओ की कुर्सी पर बैठकर कार्यालयीय कामकाज की कार्यप्रणाली को देखा और समझा। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें खण्डशिक्षा अधिकारी की भूमिका जिम्मेदारियों और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तार रुप से जानकारी दी। एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनी रमा के चेहरे पर इस नए अनुभव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
शिक्षा अधिकारी शमशेरसिंह राणा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि बालिकाओं में आत्म विश्वास जगाना उन्हें नेतृत्व क्षमता के लिए प्रेरित करनाऔर प्रशासनिक सेवाओं के प्रति उनका रुझान को बढ़ाना है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know