***हमीरपुर सदर तहसील का पत्योरा मोरम खण्ड--31/8 अवैध खनन के चलते सुर्खियों में***
***मोरम के अवैध खनन की निगरानी में लगी हैं पांच टीमें, जबकि सिस्टम और सैटिंग के दम पर मोरम खण्ड- 31/8 में है माफियाओं का  राज कायम, तस्वीरें दे रही हैं गवाही***

***तेज तर्रार जिलाधिकारी अशोक कुमार के खण्ड में पहुंचने से पहले ही विभाग में छुपे जासूसों ने गुप्त सूचना देकर प्रतिबंधित पोकलैण्ड मशीनों को मौके से हटवाया***

***पत्योरा मोरम खण्ड 31/8 में हालात का जायजा लेते जिलाधिकारी अशोक कुमार****

*पत्योरा मोरम खण्ड 31/8 में  जायजा लेते जिलाधिकारी अशोक कुमार****


**रिपोर्ट-- सैय्यद जावेद अख्तर***


उत्तर प्रदेश हमीरपुर के पत्योरा मोरम खण्ड-31/8 के पट्टाधारक अमृत फोस फेट प्रा० लि० में प्रतिबंधित भारी भरकम पोकलैण्ड मशीनों से मोरम का अवैध खनन कर एनजीटी के नियम कानूनों की  खुलेआम धज्जियां उड़ाकर बीस-बीस फिट के गहरे गड्ढे कर शासन प्रशासन के अवैध खनन पर रोक लगाने के दावों का बनाया जा रहा है मज़ाक। जबकि पट्टाधारक के इशारे पर खण्ड संचालक और मैनेजर जिम्मेदारों  को खर्चा पानी देकर  मुंह बंद रखने की देता है धमकी। हालांकि तेज तर्रार जिलाधिकारी अशोक कुमार ने  पत्योरा खण्ड संख्या-31/8 में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। लेकिन जिलाधिकारी के मोरम  खण्ड में पहुंचने से पहले ही खनिज विभाग के अन्दर मौजूद जासूसों ने  खण्ड के पट्टाधारक, संचालक सहित मैनेजर को खुफिया सूचना देकर प्रतिबंधित पोकलैण्ड मशीनों को मौके से हटवा दिया। जिसके बाद खण्ड से गधे  के सर से सींग की तरह प्रतिबंधित पोकलैण्ड मशीने गायब करदी गईं। जो बहुत ही हैरत की बात है। हालांकि इस बात की भी हाई लेवल पर जांच होना चाहिये,कि जब तस्वीरों में प्रतिबंधित पोकलैण्ड मशीने मोरम खण्ड में चलती हुई दिखाई दे रही हैं, तो जिलाधिकारी के खण्ड में पहुंचते ही वो कैसे गायब हो गईं।

जिलाधिकारी ने कहा कि बिना वैलिड एम एम 11 के मोरम का परिवहन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिलाधिकारी ने खनिज अधिकारी विकास सिंह परमार के साथ ही खनिज इंस्पैक्टर उमाकांत को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि बिना वैलिड रायल्टी और जरुरी फार्म के खनिज परिवहन, या ओवर लोडिंग‌ मिलने पर पट्टाधारक सहित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय।

जिलाधिकारी ने खनन  क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने और टैम्प्रेरी रास्तों से होने वाले अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिये सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही ट्रकों के वजन की जांच के लिए खण्ड में लगे धर्मकांटे  का बांट-माप विभाग से वैरीफिकेशन और सर्टिफिकेट लेने की भी हिदायत दी। वहीं 22 से 26 अक्टूबर के बीच भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय और जिले की ज्वाइन्ट टीमों ने खनन क्षेत्रों में जांच मुहिम चलाकर अवैध मोरम  का परिवहन और ओवरलोडिंग कर रहे 23 ट्रकों का ऑनलाइन चालान कर  12.63 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। जिसमें 14 ट्रकों से सात लाख 80 हजार का जुर्माना जमा कराया जा चुका है।


 






Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने