उतरौला बलरामपुर - भारत की जनगणना- 2027 के दूसरे चक्र के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को एचआरए इण्टर कॉलेजउतरौला में सम्पन्न हुआ। इसमें 24 प्रशिक्षकों ने 550 प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया दिशा-निर्देशों जिम्मेदारियों की जान कारी दी। तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप ने प्रशि क्षित कर्मियों को निर्धा रित समय सीमा में शुद्धता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ गणना कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले चरण में कर्मियों ने अच्छा कार्य किया था। दूसरे चरण में भी बेहतर प्रदर्शन सुनि श्चित करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों के नाश्ते और भोजन की भी व्यवस्था रही।16 नवम्बर से स्वगणना, दिसम्बर से घर-घर गणना तहसीलदार ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में व्यक्तियों की गणना की जाएगी। इसके लिए 16 से 30 नवम्बर 2026 तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद एक दिसम्बर 20 26 से चार जनवरी 20 27 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे।पांच जनवरी से होगा रिवीजन काउंट
नायब तहसीलदार मिथलेश कुमार यादव ने बताया कि पांच से 09 जनवरी 2027 तक रिवीजन काउंट किया जाएगा। इस दौरान निर्धारित गण ना अवधि से सम्बन्धि त जन्म और मृत्यु जैसी परिस्थितियों के अनुसार विवरण में संशोधन कियाजाएगा चार जनवरी की मध्य रात्रि को बेघरव्यक्तियों का सर्वे भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जन गणना के दौरान लोगों से विभिन्न विषयों पर कुल 40 प्रकार केप्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें कोविड-19टीकाकरण की जानकारी, आधार नम्बर, बैंक खातों की संख्या,मत दाता पहचान पत्र और पासपोर्ट व ड्राइ विंग लाइसेंस से सम्बन्धित विवरण भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अलग से कोई प्रपत्र लेने की आवश्यकता नहीं होगी और लोगों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर विवरण दर्ज किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह, संग्रह अमीन जैनखान अम्मार रिजवी के अलावा अन्य कर्म चारियों का योगदान रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know