उतरौला बलरामपुर - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन के प्रभारी हसीब खान ने जनपद चन्दौली के मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के तमामकार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हसीब खान ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के सम र्थन में नारे लगाए। आयोजकों केअनुसार कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों की भागीदारी रही। हसीब खान ने लोगों से संवाद करते हुए कांग्रेस की नीति यों और पार्टी के जन सम्पर्क अभियान के बारे में भी जानकारी दी। 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हसीब खान ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आमजनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए लगा तार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के नेता विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकीसमस्याओं को भी सुन रहे हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के सामनेशिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। उनके मुताबिक, इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए और आम लोगों की समस्याओं के समा धान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
राहुल गांधी के संघर्ष का किया जिक्र करते हुए अपने संबोधन मे कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का उल्ले ख करते हुए कहा कि वह आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़ेमुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस युवा ओं, छात्रों, किसानों और समाज केविभिन्न वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बात करती है। हसीब खान ने दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार की नीतियों सेअसंतुष्ट है और आगामीविधान सभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता गांवों और कस्बों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझने तथा संगठन को मज बूत बनाने का आह्वान किया। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला करते हुए हसीब खान ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं की उप लब्धता, युवाओं के रोजगार और महिला ओं के खिलाफ होने वाले अपराधों जैसे मुद्दों को भी उठाते हुए
उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर शिक्षा सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने और लोगों के साथ लगा तार सम्पर्क बनाए रखने की अपील भी की। कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद, कार्यक्रम में कांग्रेस नेता हसीब खान के साथ कांग्रेस नेत्री एवं फिल्म अभिनेत्री जारा खान उर्फ फिरदौस बानो, किफ लाइन सिद्दीकी, आंशु भाई, नियाज भाई, ग्राम प्रधान महेन्द्र यादव, प्रधान हामिदुल्लाह, आजम खा, तुफैल भाई, राधेश्याम यादव, मनोज कुमार पासवान, संदीप कुमार भारती, लालमन सोन कर, राजकुमार मौर्य, शिवा पासवान,राकेश कुमार गौतम, अखि लेश चौहान और राके श भारती के अलावा सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवंस्थानीय लोग मौजूद रहे। इस
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में जन-सम्पर्क बढ़ाने और आगामी विधान सभा चुनाव से पहले संगठन को मज बूत करने पर जोर दिया। वहीं पर हसीब खान ने जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा ने और लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं कोसमझने की बात कही।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know