गोंडा: साइकिल सवार मजदूर को बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, हालत नाजुक; केस दर्ज
गोंडा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला सामने आया है। रेलवे क्रासिंग कटरा शहबाजपुर के पास अज्ञात बाइक चालक ने मजदूरी कर घर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में गोंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता माया पत्नी माधव निवासी कटरा शहबाजपुर, थाना कर्नलगंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति माधव पुत्र छेदी 6 सितंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे रोज की तरह कर्नलगंज से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रेलवे क्रासिंग कटरा शहबाजपुर पार कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर UP 40 43 AS 2832 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि माधव साइकिल समेत सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने भगवान हॉस्पिटल कर्नलगंज रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे सतीश चंद्र पांडेय मेमोरियल हॉस्पिटल गोंडा में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बाइक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know