सी.एम.एस. कैम्ब्रिज प्रदेश का नम्बर 1 इण्टरनेशनल डे स्कूल

लखनऊ, 17 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन ने नवीनतम एजूकेशनवल्र्ड इण्डिया स्कूल रैंकिंग्स में उत्तर प्रदेश के नम्बर 1 इण्टरनेशनल डे स्कूल होने का गौरव प्राप्त किया है। यह उपलब्धि सी.एम.एस. कैम्ब्रिज को प्रदेश में इण्टरनेशनल डे स्कूल्स की श्रेणी में शीर्ष स्थान पर प्रतिष्ठित करती है।

कैम्ब्रिज इन्टरनेशनल एजुकेशन का पाठ्यक्रम 160 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक विद्यालयों में संचालित होता है। यह पाठ्यक्रम वैचारिक समझ, स्वतंत्र चिंतन, जिज्ञासा एवं अन्वेषण, समस्या-समाधान, शोध एवं ज्ञान के व्यावहारिक प्रयोग पर विशेष जोर देता है। कैम्ब्रिज की शैक्षिक योग्यताओं को 99 देशों के 2,670 से अधिक विश्वविद्यालयों द्वारा औपचारिक रूप से मान्यता प्राप्त है, जिनमें ब्रिटेन के सभी विश्वविद्यालय तथा अमेरिका के 1,070 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा, ‘कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम छात्रों को विश्व के अग्रणी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक गहन शैक्षणिक ज्ञान, स्वतंत्र चिंतन एवं शोध कौशल प्रदान करता है। यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों एवं अकादमिक टीमों के समर्पण का सम्मान है, जिन्होंने अत्यन्त प्रतिबद्धता के साथ इस सुदृढ़ शैक्षिक कार्यक्रम को विकसित किया है।’

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा, ‘शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को केवल शैक्षणिक सफलता के लिए तैयार करना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार विश्व नागरिक बनाना भी होना चाहिए। कैम्ब्रिज कार्यक्रम शिक्षा में अन्तर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण को समाहित करता है, साथ ही मूल्यों को शिक्षा के केन्द्र में रखता है।’


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने