भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उ0प्र0 के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
ने मेरठ में शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन (पश्चिमी क्षेत्र) का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उ0प्र0 मंे कानून का राज,
उ0प्र0 विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा: राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

भय और आतंक के राज तथा परिवारवादी राज से उ0प्र0 को निकालकर
उत्तम प्रदेश बनाने का मिशन यदि पूरा हुआ, तो यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम

शक्ति केन्द्र कार्यकर्ता के माध्यम से दिल्ली का संदेश उ0प्र0 तक और लखनऊ का संदेश मण्डल तक पहुँचता

प्रधानमंत्री जी ने चैधरी चरण सिंह जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया

पिछले 12 वर्षों में केन्द्र की सरकार और पिछले 10 वर्षों
में उ0प्र0 की सरकार ने लोगों के जीवन में बदलाव लाया

वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री जी ने को जनता ने देश की सत्ता सौंपी, तब देश ने एक
नए भारत का दर्शन किया, आज हम सभी ऐसा भारत देख रहे, जो अपनी विरासत
पर गौरव करते हुए विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा: मुख्यमंत्री

मेजर ध्यानचन्द के नाम पर प्रदेश की पहली स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी मेरठ में बन रही,
12-लेन का एक्सप्रेस-वे और नमो भारत ट्रेन दिल्ली-मेरठ के बीच सफलतापूर्वक चल रही

भारत में बनने वाले इलेक्ट्राॅनिक कम्पोनेण्ट का 60 प्रतिशत तथा मोबाइल फोन का 55 प्रतिशत
निर्माण उ0प्र0 में हो रहा, उत्तर प्रदेश में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई

प्रदेश में परम्परागत उद्यम फिर से पुनर्जीवित हुए, बड़े-बड़े रोजगार
भी यहाँ आए, इनके माध्यम से 3.25 करोड़ नौजवान रोजगार प्राप्त कर रहे

प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी
को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता

वर्ष 2017 से पहले उ0प्र0 बीमारू राज्य था, आज उ0प्र0 देश के अंदर टाॅप थ्री इकोनाॅमी में

आज उ0प्र0 की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल काॅलेज’,
‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुज़ीन’ से

बाबा साहब डाॅ0 आम्बेडकर, सतगुरु रविदास जी महाराज और महर्षि वाल्मीकि जी के
मन्दिरों एवं मूर्तियों के सुन्दरीकरण के लिए डबल इंजन सरकार ने धनराशि आवंटित की

शक्ति केन्द्र का नाम ही उसकी जिम्मेदारी और शक्ति को
व्यक्त करता, शक्ति केन्द्र संयोजक के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी

शक्ति केन्द्र को जितना सशक्त और मजबूत रखा जाएगा, उतना ही
वह ताकतवर बनकर आगे बढ़ेगा और राष्ट्र प्रथम का मंत्र प्रासंगिक होगाः प्रदेश अध्यक्ष भाजपा


लखनऊ: 21 सितम्बर, 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चैधरी ने आज जनपद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन (पश्चिमी क्षेत्र) का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने, प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने तथा जनता के बीच केन्द्र और प्रदेश सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को संवाद के रूप में ले जाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सन् 1857 की क्रान्ति को दिशा देने वाली मेरठ की पवित्र धरती तथा माँ शाकुम्भरी देवी की पावन आस्था के केन्द्र को नमन करते हुए कहा कि एक समय यहाँ भय का वातावरण था, लेकिन आज भाजपा की सरकार में भरोसे का वातावरण है। एक समय अराजकता का वातावरण था, लेकिन आज मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कानून का राज है। विकास रुक गया था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भय और आतंक के राज तथा परिवारवादी राज से उत्तर प्रदेश को निकालकर उत्तम प्रदेश बनाने का मिशन यदि पूरा हुआ है, तो यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम है। लगातार भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाले कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पुरुषार्थ से ही जनप्रतिनिधि चुनाव जीतकर आते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शक्ति केन्द्र कार्यकर्ता भाजपा की उस कड़ी पर बैठा है, जिसके माध्यम से दिल्ली का संदेश उत्तर प्रदेश तक और लखनऊ का संदेश मण्डल तक पहुँचता है और उसे लागू करने का काम शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता करते हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ जीतना भी है और भाजपा तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना भी है। उन्होंने शक्ति केन्द्र को उस त्रिवेणी पर खड़ा बताया जहाँ जिला, मण्डल और बूथ एक साथ मिलता है और जिसके माध्यम से भाजपा को वह शक्ति मिलती है, जो 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करेगी।
चैधरी चरण सिंह जी ने इसी पवित्र भूमि पर किसानों के लिए संघर्ष किया था, लेकिन दुर्भाग्य है कि काँग्रेस के लोगों ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। उनकी सरकारों को गिराने का काम किया। समाजवादी पार्टी के नेता-लोग घूम-घूम कर फिर से उत्तर प्रदेश को बाँटने का प्रयास कर रहे हैं। अंग्रेज चले गए। उनके डिवाइड एण्ड रूल पाॅलिसी को पहले काँग्रेस ने और बाद में समाजवादियों ने अपनाया है। इन्होंने केवल अपने परिवार का सम्मान किया है। लेकिन हम सभी यहाँ पर आज संकल्पित होने आए हैं कि काँग्रेस और सत्ता की डिवाइड एण्ड रूल पाॅलिसी को किसी भी हाल में उत्तर प्रदेश में दोबारा लागू नहीं होने देंगे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चैधरी चरण सिंह जी को सम्मान दिया है। उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर जी को भी काँग्रेस और उनके शागिर्दों ने अपमानित करने का काम किया है। बाबा साहब डाॅ0 आम्बेडकर को भी सम्मान दिलाने का काम प्रधानमंत्री जी और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। पंच तीर्थ का निर्माण किया गया। हम संत रविदास जी की 650वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले भी वह उत्तर प्रदेश में आए थे। उन्हें उत्तर प्रदेश के चुनाव में कई बार आने का अवसर मिला। उस समय की परिस्थितियाँ अच्छी नहीं थीं। कुछ लोग तो नल की टोटी भी चुरा लेते थे। आज वही लोग फिर से कहते हैं कि हम इस राज्य को सरकार बनाकर देंगे तथा युवाओं के भविष्य को सुन्दर करेंगे। जिन्होंने केवल अपने परिवार का भविष्य देखा है, वह उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य की चिन्ता कभी नहीं कर सकते।
पहले यहाँ बेटियाँ सुरक्षित नहीं थीं, किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिलता था, व्यापारी भय के साए में जीता था और गरीब के साथ भी भेदभाव होता था। आज प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जब योजनाएँ बनती हैं, तो सामने गरीब दिखाई देता है, उसकी जाति और धर्म नहीं देखा जाता। उन्होंने इसे सरकारों के बीच अन्तर बताया। आज वही क्षेत्र है, जहाँ कभी माफियाओं के नाम पर जिलों के नाम तय किए जाते थे, लेकिन आज उसी क्षेत्र की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ के नाम से सामने आती है। उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य की चिन्ता यदि किसी ने 09 लाख नौकरी देकर की है, तो भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री जी ने की है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से हर गरीब के घर में अन्न पहुँचाने की चिन्ता कोरोना काल से लेकर अब तक प्रधानमंत्री जी ने की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं के सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि 12 करोड़ शौचालय बनाए गए ताकि माताओं-बहनों के सम्मान को बढ़ाया जा सके। आज महिलाएँ केवल स्वाभिमानी ही नहीं, बल्कि स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनकर आगे आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। आने वाले समय में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं का पूरा अधिकार सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश को फिर से उस दौर में नहीं जाने देना है, जहाँ भय का वातावरण था। एक समय उत्तर प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन आज नए-नए एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की पहचान बन रहे हैं और एयरपोट्र्स की चर्चा हो रही है। आज सरकार का ध्यान विकास की ओर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपराधियों और उस दौर की राजनीति को फिर से उठने का मौका नहीं देना है।
पिछले दिनों युवाओं को काँग्रेस नेता और तथाकथित कुछ लोग भड़काने का प्रयास कर रहे थे। श्री राहुल गाँधी ने क्या कभी अमेठी के युवाओं से संवाद किया, कभी अमेठी के युवाओं का दर्द को सुना, क्या अमेठी के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए। यह सभी कार्य भाजपा की सरकार और भाजपा के मुख्यमंत्री ने किया है। आज कुछ लोग पूरे देश में झूठ की गूँज लेकर घूम रहे हैं, लेकिन झूठ का जीवन लम्बा नहीं होता। उन्होंने कहा कि सच्चाई हमेशा जीतती है और श्री नरेन्द्र मोदी जी सच्चाई हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चल रही सरकारें विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी।
डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की सोच में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना थी। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना अन्त्योदय था। अटल बिहारी वाजपेयी जी का मूल मंत्र सुशासन की सरकार था। इन विचारों को जमीन पर उतारने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। अब सरकार के कार्यों को जनता के बीच संवाद के रूप में लेकर जाना है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और रेहड़ी-पटरी वालों के जीवन में आए बदलाव का उल्लेख किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब वह समय नहीं आएगा जिसमें माफियाओं का राज हो।  माफियाओं के बड़े-बड़े रहनुमाओं का दौर समाप्त हो गया है। अब यदि कोई सरकार रहेगी, तो जनता की सरकार रहेगी और जनता से बनाई हुई भाजपा की सरकार रहेगी। सभी कार्यकर्ता आस्था, विरासत और विकास के नए आयामों को जनता के बीच लेकर जाएं। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लेना है। उन्होंने युवाओं, किसान भाइयों, मजदूर भाइयों और माताओं-बहनों से संवाद बढ़ाने का आह्वान किया।
पिछले 12 वर्षों में केन्द्र की सरकार और पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश की सरकार ने लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। यह बदलाव केवल व्यवहारिक रूप से जीवन में ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लोगों की सोच में भी आया है। कल तक उत्तर प्रदेश में चर्चा होती थी कि लोग किस प्रकार वसूली करेंगे और आज चर्चा होती है कि इंजीनियरिंग काॅलेज, मेडिकल काॅलेज और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान कैसे खोले जाएंगे। अब युवा कहीं न कहीं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश को दंगे और अपराध वाली सरकारों से बचाकर विकास के रास्ते पर लाया गया है। अब वर्ष 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने काशी विश्वनाथ काॅरिडोर, प्रभु श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण और मथुरा में उमड़े आस्था के सैलाब का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और भारत की विरासत को आगे बढ़ाने तथा मजबूत करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 71 सीटें हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि भाजपा की झोली में कितनी सीटें डालेंगे। इसका उत्तर हर बूथ को जीतकर देना है। हम हर बूथ को जीतेंगे। हर बूथ को मजबूत करेंगे। हर बूथ पर भाजपा का कमल खिलेगा। हम सभी आज से ही अपने शक्ति केन्द्र को और मजबूत करें। किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूर भाइयों के साथ सम्पर्क और संवाद करें। हमारा सम्पर्क और संवाद 2027 के मिशन को सफल करेगा। उन्होंने सभी शक्ति केन्द्र कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए संकल्प व्यक्त किया कि वह उत्तर प्रदेश के बूथ को जीतें। भारतीय जनता पार्टी उनके सपनों का उत्तर प्रदेश बनाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सान्निध्य और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हो रहा है। शक्ति केन्द्र, भारतीय जनता पार्टी की व्यवस्था में संगठन और चुनाव की पूरी ताकत है। शक्ति केन्द्र संयोजकों की संख्या और उत्साह संगठन की मजबूती को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा राष्ट्र है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया का एकमात्र ऐसा दल है, जिसने यह विषय सामने रखा कि मुझे अपने देश के लिए क्या करना है। हमारे लिए सदैव व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2014 में जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जनता ने देश की सत्ता सौंपी, तब देश ने एक नए भारत का दर्शन किया। आज हम सभी को ऐसा भारत देखने को मिल रहा है, जो अपनी विरासत पर गौरव करते हुए विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसा भारत, जिसके सामने अब पहचान का संकट नहीं है, जो दुनिया के सामने सीना तानकर चलता है और दुनिया की आँख में आँख मिलाकर बात करता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम है। जो लोगों के लिए असम्भव था, वह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सम्भव हुआ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर का निर्माण हुआ। इसी प्रकार मथुरा-वृन्दावन में विकास कार्य हो रहे हैं। शुकतीर्थ और भागवत भूमि को पहचान मिल रही है। विदुर कुटी के लिए धनराशि आवंटित की गई है। भारत की विरासत को आगे बढ़ाने तथा मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जो लोग विरासत और सनातन को कोसते थे, उन्होंने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी। अब कांवड़ यात्रा को कोई रोक नहीं सकता। कांवड़ यात्रा चलेगी, धूम-धड़ाके के साथ चलेगी। वह स्वयं भी कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं और पुष्प वर्षा करते हैं। यह सनातन के प्रतीक हैं। अब कोई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रोक नहीं लगा सकता और कोई मेरठ की क्रान्ति धारा को अपमानित नहीं कर सकता। अब कोई कट्टा-बन्दूक की राजनीति यहाँ नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट यहाँ से एक घण्टे की दूरी पर बनकर तैयार हो गया है। प्रदेश की पहली स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचन्द के नाम पर मेरठ में बन रही है। 12-लेन का एक्सप्रेस-वे और नमो भारत ट्रेन आज दिल्ली-मेरठ के बीच सफलतापूर्वक चल रही है। फिल्म सिटी बन रही है, मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है और सेमीकण्डक्टर की यूनिट भी लग रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत में बनने वाले इलेक्ट्राॅनिक कम्पोनेण्ट का 60 प्रतिशत तथा मोबाइल फोन का 55 प्रतिशत निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। परम्परागत उद्यम फिर से पुनर्जीवित हुए हैं और बड़े-बड़े रोजगार भी यहाँ आए हैं। इनके माध्यम से 03 करोड़ 25 लाख नौजवान रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट नहीं है। आज कोई मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, शामली, सहारनपुर या बिजनौर का रहने वाला या भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बताता है, तो सामने वाला उसे सम्मान की निगाह से देखता है। पहले बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। चारों ओर अराजकता थी, महीनों तक कफ्र्यू रहता था, व्यापार तबाह होता था और युवाओं की नौकरी पर पहले ही डकैती पड़ जाती थी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान वापस लाने में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पसीने का योगदान है। आने वाली पीढ़ी पूछेगी कि आपने क्या किया, तो कार्यकर्ता कह सकेगा कि जब वह भाजपा के शक्ति केन्द्र का प्रमुख था तब 12 लेन का एक्सप्रेस-वे बना, नमो ट्रेन रैपिड रेल के रूप में आयी और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बना। यह कार्यकर्ताओं के लिए एक स्मृति है और वह इसे आने वाली पीढ़ी के सामने बता सकते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। सभी कार्यकर्ता इस यात्रा के सारथी हैं। उन्होंने महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका सारथी की थी। इतिहास ने शकुनि और मंथरा को सम्मान नहीं दिया, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण जैसे सारथी को सम्मान दिया। श्रीकृष्ण जैसा सारथी बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ कार्य करना होगा। यह संकल्प लेना होगा कि जो देश, समाज और जनपद के हित में होगा, वह कार्य मैं अपने दल के साथ मिलकर करूंगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था, लेकिन आज कोई उत्तर प्रदेश को बीमारू नहीं कह सकता। आज उत्तर प्रदेश, देश के अंदर टाॅप थ्री इकोनाॅमी में है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल काॅलेज’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुज़ीन’ से है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुज़ीन’ के अन्तर्गत मेरठ की रेवड़ी, हापुड़ के पापड़ और मुजफ्फरनगर के गुड़ को भी रखा गया है। कोई जगह छोड़ी नहीं गई है। हर जगह के खान-पान के आइटम को ब्राणिं्डग कर वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2017 से पहले लोग कट्टा एवं बम से पहचान दिलाते थे और इसी कारण लोग दूर भागते थे। अब वह स्थिति नहीं है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने यू0पी0 को एक नयी पहचान दी है। कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम और पसीने से उत्तर प्रदेश को फिर से पहचान दी और प्रदेश को विकास की नई बुलन्दियों तक पहुँचाने में योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत के प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन के नायक हैं। प्रत्येक भारतवासी के लिए उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान होना चाहिए। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोबिन्द सिंह जी नेशनल हीरो और राष्ट्रनायक हैं। इन्हें जातीय दायरे में नहीं बाँधा जा सकता। क्रान्तिकारियों की सिरमौर और क्रान्तिकारियों को प्रोत्साहित करने वाली दुर्गा भाभी सबकी आदर्श हैं। मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर का भव्य स्मारक बनाया गया है। उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में इस क्षेत्र से अंग्रेजों को खदेड़ने का कार्य किया था। उन्होंने सरकारी नौकरी को तिलांजलि देते हुए राष्ट्र प्रथम और वन्दे मातरम् के भाव के साथ कार्य किया। उनके मन में देश की आजादी के लिए अंतिम दम तक लड़ने की भावना थी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन लोगों को प्रदेश में हो रहे विकास और विरासत के कार्य अच्छे नहीं लग रहे हैं, वह फिर से समाज को जाति के नाम बाँटने का काम करेंगे। महापुरुषों को जाति के आधार पर बाँटने का पाप करेंगे। महापुरुष, महापुरुष होता है। वह सबका होता है, वह जाति का नहीं होता। किसी महापुरुष को जाति तक सीमित करके उसके महत्व को कम कर दिया जाता है। नकारात्मक ताकतें फिर से जाति, क्षेत्र तथा भाषा के नाम पर बँटवारा करना चाहती हैं।
मुख्यमंत्री जी ने शक्ति केन्द्र संयोजकों से कहा कि इस विभाजन को नहीं होने देना है। इसका दारोमदार शक्ति केन्द्र प्रमुखों पर है। प्रत्येक शक्ति केन्द्र के प्रत्येक बूथ की समीक्षा करनी है। प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रभावी टीम का गठन करना है। प्रत्येक पन्ना प्रमुख का उत्तरदायित्व निर्धारित करना है। एक-एक परिवार की मैपिंग और सर्वे अपने पास रखकर उसको मतदान केन्द्र तक ले जाने का काम करना है। उन्होंने बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर द्वारा भारत के नागरिकों को दिए गए मतदान के अधिकार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डाॅ0 आम्बेडकर, सतगुरु रविदास जी महाराज और महर्षि वाल्मीकि जी के मन्दिरों एवं मूर्तियों के सुन्दरीकरण के लिए भी डबल इंजन सरकार ने धनराशि आवंटित की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शक्ति केन्द्र को जितना सशक्त और मजबूत रखा जाएगा, उतना ही वह ताकतवर बनकर आगे बढ़ेगा और राष्ट्र प्रथम का मंत्र प्रासंगिक होगा। एक-एक घर की स्क्रीनिंग कर लें। यह परिश्रम भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में तीन-चैथाई से अधिक सीटों पर विजय दिलाने में अपने आप सफल होगा। उन्होंने शक्ति केन्द्रों के 100 प्रतिशत गठन की प्रक्रिया के साथ बूथ संयोजक, प्रभारी और पन्ना प्रमुखों के गठन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चैधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शक्ति केन्द्र का नाम ही उसकी जिम्मेदारी और शक्ति को व्यक्त करता है। शक्ति केन्द्र संयोजक के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। उनके अंदर भी उतनी ही बड़ी शक्ति है। शक्ति केन्द्र प्रमुख इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसके अन्तर्गत तीन-चार या पाँच बूथ होते हैं। यदि शक्ति केन्द्र प्रमुख अपने क्षेत्र का ठीक से अध्ययन कर ले, पूरी जानकारी रख ले, तो चुनाव से पहले ही अपने शक्ति केन्द्र का पूरा रिजल्ट बता सकता है।
हर दल का लक्ष्य चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना होता है, लेकिन इसके लिए जमीन पर सक्रिय रहना पड़ता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही चुनाव जीता जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। वह कार्यकर्ताओं का महत्व बखूबी जानते हैं। यदि कार्यकर्ता चाहे तो कैसी भी परिस्थिति हो, उसे बदलने का कार्य यही कार्यकर्ता करते हैं। उनका स्वभाव कार्यकर्ता-ओरिएण्टेड नेता का रहा है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं के लिए कुछ भी करना पड़े, वह तैयार रहते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्षों और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों के कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, तो विपक्ष भी उनसे आँख मिलाकर बात नहीं कर पाएगा। वर्ष 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति थी, यह यहाँ की जनता बखूबी जानती है। मुख्यमंत्री जी ने डबल इंजन सरकार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहचान को बदलने का कार्य किया है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश की भी पहचान बदलने का कार्य हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ता संगठनात्मक दल के कार्यकर्ता हैं और वे लक्ष्य लेकर काम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कमल खिलना चाहिए और सरकार बननी चाहिए। वर्ष 2027 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता अपने दम पर उत्तर प्रदेश में हैट्रिक सरकार बनाने का काम करेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने