सी.एम.एस. चैक कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक अभिभावक दिवस समारोह’ का भव्य आयोजन
शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम छटा बिखेरी सी.एम.एस. छात्रों ने
लखनऊ, 27 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक अभिभावक दिवस समारोह’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री अली अहमद, एडीशनल एस.पी., गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं संगीत विशारद, भातखण्डे यूनिवर्सिटी, लखनऊ, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया जबकि सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. चैक कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरकर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, साथ ही सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा पद्धति का जोरदार प्रदर्शन भी किया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए जोरदार तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री अली अहमद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रोें में नया उत्साह जगाते हैं और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने व संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं यहाँ सी.एम.एस. छात्रों की प्रतिभा देखकर अभिभूत हूँ। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि बच्चों की अन्तर्निहित प्रतिभा को निखरने का पूरा अवसर प्रदान करें एवं उनके प्रतिभा विकास में सहायक की भूमिका निभायें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से बढ़कर दूसरा कोई निवेश नहीं है। इससे पहले,
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों व अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि हम बड़ों का यही प्रयास होना चाहिए कि बच्चों को घर-परिवार, विद्यालय एवं समाज में सभी जगह अच्छे विचार मिल सके। अनुशासित एवं संस्कारयुक्त पारिवारिक वातावरण में पले-बढ़े बालक ही विश्व का मार्गदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमें भावी पीढ़ी में इतना आत्मबल भरना है कि वे सभी चुनौतियों का सामना कर सकें।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बच्चों द्वारा प्रस्तुत सर्व-धर्म प्रार्थना एवं विश्व एकता प्रार्थना से हुआ, जिसने सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने समूह गान, योगा, एरोबिक्स, लघु नाटिका - समुद्र मंथन आदि विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्तुति से अनेकता में एकता, सहयोग एवं सामूहिकता का अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, रक्षाबंधन की ‘विशेष प्रस्तुति’ की सभी ने खूब सराहा, जिसके माध्यम से छात्रों ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का बड़ा ही अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया एवं दर्शकों ने भी छात्रों के प्रेम, सहयोग एवं सौहार्द प्रदर्शन को तालियां बजाकर सराहा। इस अवसर पर ‘आॅवर वल्र्ड, आॅवर वाइस’ थीम पर आयोजित विश्व संसद के शानदार प्रस्तुतिकरण को भी सभी ने खूब सराहा।
सी.एम.एस. चैक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा ने कहा कि शिक्षा एक सतत् एवं रचनात्मक प्रक्रिया है। सी.एम.एस. में हमारा सदैव यही प्रयास है कि भावी पीढ़ी में ज्ञान, गुणवत्ता, दक्षता, विश्वव्यापी दृष्टिकोण एवं उनकी अन्र्तनिहित क्षमताओं का पूर्ण विकास हो। इस प्रयास में हमें अभिभावकों का सहयोग निरन्तर मिल रहा है, जिसके लिए हम अभिभावकों के आभारी हैं।



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know