जनपद बलरामपुर-  कॉलर ददन प्रसाद निवासी लौकी कलां थाना हर्रैय्या बलरामपुर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि डिहवा लौकी कलां के पास एक महिला पैदल पुल पार कर रही थी जिसको मोटरसाइकिल द्वारा टक्कर मार दिया गया है उसे गंभीर चोट आई है एम्बुलेंस की सहायता चाहिए । उपरोक्त प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल (पीआरवी 6979) की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो कॉलर वही पर मिला। पुलिस टीम द्वारा तत्काल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उस महिला को  तत्काल नजदीकी अस्पताल तुलसीपुर पहुंचाया गया।  पुलिस टीम की समय से की गई सूझबूझ एवं त्वरित कार्यवाही से महिला को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 पुलिस टीम की इस तत्परता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।
डायल 112 आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए 24x7 तत्पर है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर करें। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने