बलरामपुर राज के पूर्व महाराजा श्रीमन धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह जी की 08 वीं पुण्यतिथि पर नगरवासियों ने प्रजापालक, तपस्वी महाराजा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला मुख्यालय के अस्पतालों में फल वितरण भी किया गया।
       शुक्रवार को  बलरामपुर राज के पूर्व महाराजा की पुण्य तिथि पर ऐसे न्यायप्रिय, जनप्रिय राजा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व महाराजा श्रीमन धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह जी एक अतिशय उदार, लोकतांत्रिक, व्यवहारकुशल, अध्ययनशील,कुशल वक्ता और मनुष्य की गरिमा को बढ़ाने वाले नेक दिल इंसान थे। पूर्व महाराजा सरल-सहज और दानशीलता के प्रतिमूर्ति थे। महाराजा श्रीमन जयेंद्र प्रताप सिंह जी के निर्देशन में तथा  एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन की अगुवाई में स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा के प्राचार्य  प्रो0 राजेश चतुर्वेदी, डॉ रुचि पाण्डेय,सी पी श्रीवास्तव, अवनीश दीक्षित व कल्पना त्रिपाठी के साथ फल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वहीं महिला चिकित्सालय  में डॉ वसीम अहमद, गिरिजा यादव व मंजू यादव तथा मेमोरियल चिकित्सालय डॉ एस के मिश्र, डॉ के एस आनंद व सुरेन्द्र वर्मा आदि के साथ फल व खाद्यान्न  वितरण किया गया।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने