शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा फ्लैग-मार्च

आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार द्वारा त्योहार के मद्देनजर जनपद में शान्ति एवम् कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में समस्त थाना/चौकी/हल्का प्रभारी द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ क्षेत्रीय बाजार, कस्बा, चौराहा, सर्राफा बाजार, बस स्टाप व रेलवे स्टेशन आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों में लोगो में सुरक्षा भाव जागृत करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर फ्लैग-मार्च किया जा रहा है तथा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों व वस्तुओं की सघन चेकिंग भी की जा रही है। 

        फ्लैग मार्च के दौरान व्यापारियो,संभ्रान्त व्यक्तियों व आमजन से वार्तालाप कर उनसे उनकी समस्याएं एवं और बेहतर व्यवस्था हेतु उनसे सुझाव लिया गया, उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की जा रही है साथ ही माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की जा रही है।